कुछ गोपनीय रिपोर्टें बताती हैं कि ब्रिटेन की सरकार को 2019 में ही कोरोना वायरस के फैलाव और उसके ख़तरों के बारे में मालूम था। रिपोर्टों के माध्यम से वहां की सरकार को कोरोना की गंभीरता से अवगत करा दिया गया था।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार पिछले साल ब्रिटेन के मंत्रीमण्डल को सौंपी गई रिपोर्ट में कोरोना वायरस की गंभीरता से अवगत करवाया गया था। इस गोपनीय रिपोर्ट में कोरोना वायरस से निबटने के लिए गंभीरता से व्यापक कार्यक्रम बनाने की बात भी कही गई थी। इन रिपोर्टों को "संवेदनशील औपचारिक" रिपोर्ट के नाम से ब्रिटेन के "एनएआरएसए" को दिया गया था। 600 पृष्ठों पर आधारित इस रिपोर्ट में ब्रिटेन में कोरोना के फैलने और उससे होने वाले संभावित नुक़सान के बारे में भी बताया गया था।
यह गोपनीय रिपोर्ट बताती है कि कोरोना, ब्रिटेन में तीन चरणों में फैल सकता है जिससे इस देश को भारी जानी और माली नुक़सान हो सकता है। ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या 1 लाख 43 हज़ार 464 है जिनमें से 19 हज़ार 506 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक ब्रिटेन भी है।